धर्मनगरी चित्रकूट में नो-एंट्री बेअसर, सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड बालू के ट्रक
धर्मनगरी चित्रकूट में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई नो-एंट्री व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद बालू से लदे ओवरलोड ट्रक लगातार चित्रकूट के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारी वाहन *पीली कोठी मार्ग से प्रवेश कर राजौला बायपास होते हुए धर्मनगरी के कई इलाकों तक पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय मे इन ट्रकों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। सवाल यह है कि जब नो-एंट्री लागू है तो इन भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति आखिर कैसे मिल रही है?
Majhgawan, Satna | Oct 2, 2026