बंध बारेठा बांध से पानी की निकासी शुरू
बंध बारेठा बांध का 1 गेट करीब 1 फुट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने नदी के बहाव क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों से सावधान एवं सतर्क रहने तथा किसी भी स्थिति में बहाव क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है।
#Bharatpur #BandhBaretha #WaterSafety #भरतपुर #बंदबारेठा