#BreakingNews: साहेबगंज विधायक राजू सिंह को मिली 4 साल की सजा, 25 लाख पीड़ित परिवार मुआवजा भी देना होगा।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को वर्ष 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मृतक महिला के पति को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। सजा दो वर्ष से अधिक होने के कारण जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत राजू कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता भी स्वतः समाप्त हो गई है।
#voiceindialive #BreakingNews #Muzaffarpur