
‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा रैपुरा, कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च!
रैपुरा, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश)
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रैपुरा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों के साथ पैदल मार्च निकालकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
अवंति बाई चौक, भरवारा से अनिल तिर्गड्डा, रैपुरा तक निकली रैली
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रैपुरा के अध्यक्ष प्रेम सिंह परस्ते के नेतृत्व में निकाले गए इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर डॉ. स्वप्निल जैन, वीरन दुबे, गौरीशंकर लोधी, इन्द्रकुमार चौधरी, सुखनंदी कबीरपंथी, लखन लोधी, सरदार सिंह, गोलू खान, शिवलाल चौधरी, रामगोपाल चौधरी, नरेश सिंह, खूब सिंह राय, बलीराम चौधरी एवं भीकम सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नारों के जरिए उठाई आवाज, लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग!
देखिए रैपुरा से कांग्रेस के पैदल मार्च की पूरी खबर।
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज Gajendra singh को फॉलो करें।
#Raipura #Congress #PannaNews #VoteChorGaddiChhodo #MadhyaPradeshNews