धरमपुरा में मां शारदा माता की महाआरती, सरपंच मनोज कुमार जैन ने लिया आशीर्वाद शाहनगर, जिला पन्ना।
शाहनगर पंचायत के ग्राम धरमपुरा स्थित मां शारदा माता की मढ़िया में आयोजित महाआरती में ग्राम पंचायत शाहनगर के सरपंच मनोज कुमार जैन शामिल हुए। उन्होंने मां शारदा माता की महाआरती में सहभागिता कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मढ़िया के प्रधान सेवक द्वारा मां शारदा की चुनरी ओढ़ाकर सरपंच मनोज कुमार जैन का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे: जीआरएस राघवेंद्र सिंह, राजू जैन, उस्ताज सिंह एवं राजा भैया सिंह सहित अन्य श्रद्धालु।
जय माता दी! मां शारदा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
शाहनगर और पन्ना जिले की सटीक एवं निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज Gajendra singh को फॉलो करें।
#मां_शारदा #जयमातादी #धरमपुरा #शाहनगर #पन्ना #महाआरती #धार्मिकआयोजन #GajendraSingh