नेरवा में नशीली दवा की 4 शीशियां बरामद, दो गिरफ्तार
अभियोग संख्या 44/2026, अधीनधारा 22, 25, 29 ND&PS Act, दिनांक 03.09.2026, पुलिस थाना नेरूवा*
शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नेरूवा की पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नेवटी के समीप एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup की 4 शीशियां बरामद हुईं।
प्रारंभिक जांच के आधार पर उक्त नशीली दवा की बरामदगी के संबंध में पुलिस थाना नेरूवा में धारा 22, 25 एवं 29 ND&PS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामले में वाहन में सवार शंकर, आयु 34 वर्ष, निवासी नेरवा, जिला शिमला तथा विनोद, आयु 44 वर्ष, निवासी नेरवा, जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।