
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में रील बनाने का शौक आजकल लोगों पर किस कदर भारी पड़ रहा है, इसका एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मोहनी गांव में एक महिला को अपने सोने-चांदी के जेवरातों के साथ सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करना बेहद महंगा साबित हुआ। चोरों ने महिला की इसी रील को देखकर अपना टारगेट फिक्स किया और रातों-रात घर में घुसकर अलमारी साफ कर दी।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता रचना गुर्जर ने कुछ समय पहले भारी सोने के गहनों से लदकर और अपनी लग्जरी कारों को दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की थी। इस रील पर चोरों की नजर पड़ गई। देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर के बाहर लगे सुरक्षा तारों को काटा और सीढ़ी (नसेनी) की मदद से घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी साफ कर दी और उसी सीढ़ी के सहारे फरार हो गए।
सुबह जब परिवार जागा तो बिखरा सामान और टूटी अलमारी देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता को भी सचेत किया है कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी और कीमती संपत्तियों की जानकारी साझा करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
#IndiaHeadline24 #ShivpuriNews #BreakingNews #ViralReels #TheftCase #CrimeNews #SocialMediaAlert #MPNews #LatestNews #TrendingStory #Awareness #HindiNews
Mauganj, Rewa | Jun 7, 2026