
ओ.बी.सी. रेलवे एम्प्लॉईज एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया मण्डल जयंती समारोह
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) रायबरेली
ऑल इण्डिया ओ.बी.सी. रेलवे एम्प्लॉईज एसोसिएशन के तत्वावधान में सामाजिक न्याय के पुरोधा व महानायक मा० बी०पी० मण्डल जी की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरेडिका रायबरेली के सरस्वती ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के प्रधान मुख्य अभियन्ता मा० श्री राम प्रवेश यादव जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मा० श्री राम प्रवेश यादव जी ने अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) के उत्थान में बी.पी. मण्डल जी के ऐतिहासिक योगदान की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन उत्तर रेलवे के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं ओबीसी फेडरेशन के संस्थापक सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय वित्त सचिव श्री के. एस. कुशवाहा जी द्वारा की गई। उन्होंने अपने ओजपूर्ण भाषण से उपस्थित जनसमूह में जबरदस्त जोश भरने का काम किया। एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष रंजीत सिंह ने वर्तमान दौर की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए ओ.बी.सी. समाज को निरंतर आगे बढ़ने का मूलमंत्र प्रदान किया।
समारोह में अन्य जोनल रेलवे से भी कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
श्री बी.के. सिंह (सहायक महासचिव, अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन, उत्तर रेलवे)
श्री अभिषेक यादव (मंडल मंत्री, अखिल भारतीय ओ.बी.सी. रेलवे कर्मचारी संगठन, लखनऊ मंडल)
श्री प्रेम शंकर चौधरी (पूर्व शाखा अध्यक्ष, डीजल शेड आलमबाग, लखनऊ) उपस्थित रहे।
मण्डल जयंती समारोह के मुख्य आयोजन से पूर्व बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न आयु वर्गों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज का नाम रोशन करने वाले मेधावियों, जिन्होंने JEE, NEET और विभिन्न सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है, उन्हें और उनके माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और समान प्रतिनिधित्व की अवधारणा को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया।
समारोह के अंत में सचिव ओम प्रकाश ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता और अनुशासन की भावना के साथ ओ.बी.सी. वर्ग के आगे बढ़ने की कामना की।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मुनेश कुमार सहित संयुक्त सचिव विनोद कुमार, आदित्य प्रकाश, नरदेव सिंह, रवि रंजन, राजू कुमार,प्रिंस कुमार, दिग्विजय, जितेन्द्र यादव,जितेन्द्र कुशवाहा ,राजकुमार, धनंजय कुमार,रोहित शर्मा और सुशील वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई थी।