*दिनांक - 26 अगस्त 2026*
*गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, प्रशासन अलर्ट मोड पर*
रायबरेली। गंगा नदी का जलस्तर आज दिनांक 26.08.2026 को 98.400 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी स्तर 98.360 मीटर से ऊपर है। खतरे का निशान 99.360 मीटर है।
जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर चेतावनी बिंदु पार करते ही जनपद के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। निचले इलाकों, बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार भ्रमण कर मुनादी कराई जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है तथा नाव, गोताखोर एवं राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। गंगा किनारे बसे गांवों में सतत निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी महोदया ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क करें।