
16 लाख की साइबर ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिमला पुलिस ने धोखाधड़ी और साइबर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
मामला पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 105/25 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 के बीच शिकायतकर्ता के SBI खाते से कुल 16 लाख रुपये धोखाधड़ीपूर्वक निकाल लिए गए थे।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अमान अली, निवासी यमुना विहार, दिल्ली की संलिप्तता का पता लगाया। तकनीकी और अन्य जांच के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को 19 अगस्त 2026 को दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस को आरोपी का 22 अगस्त 2026 तक रिमांड मिला है।
पुलिस अब मामले में ठगी की रकम की निकासी, उसके इस्तेमाल और संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
#ShimlaPolice #CyberCrime #CyberFraud #FraudCase #Shimla #HimachalPradesh #Delhi #16LakhFraud #UTHimachal #UniqueTodayNews