बहराइच जिलाधिकारी और एसपी की अध्यक्षता में सदर तहसील में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न, शिकायतों के त्वरित निस्तारण
बहराइच में आज तहसील स्तर पर "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। सदर तहसील में खुद जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौजूद रहकर जनता की फरियादें सुनीं।
डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और समय से विधिक निस्तारण के आदेश दिए।
मौके पर एक्शन कुछ गंभीर शिकायतों के लिए तत्काल टीमें गठित कर उन्हें मौके पर रवाना किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सहित राजस्व और प्रशासन के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।