प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रानीगंज में अनुराग सिंह को पुनः न्यायिक और प्रशासनिक उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी। इसके पूर्व एसडीएम बनी सीमा भारती को पट्टी तहसील में एसडीएम की जिम्मेदारी मिली है। बतादें अनुराग सिंह को डेढ़ महीने पहले रानीगंज का न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद वह प्रशिक्षण के लिए चले गए थे। प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुनः रानीगंज तहसील के न्यायिक और प्रशासनिक कामकाज देखने की जिम्मेदारी मिली। हालांकि रानीगंज तहसील में कोर्ट आदि का काम बेपटरी है और वहीं प्राइवेट मुंशीयों की मनमानी से वादकारियों की पत्रावलियां गायब रहती है, साथ ही कंप्यूटर दफ्तर में भी फीडिंग में खेल किया जाता है। अब देखना है कि नवागत एसडीएम तहसील के कामकाज को कैसे पटरी पर लाते है????