आगरा: ताजमहल के मेन गेट पर महिलाओं ने उतारे जूते, हाथ जोड़कर लगाए 'बम भोले' के जयकारे; बताया 'तेजो महालय'
आगरा में ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार पर मथुरा और धौलपुर से आईं महिला पर्यटकों की अनूठी आस्था देखने को मिली। महिलाओं ने मुख्य गेट पर जूते-चप्पल उतारकर हाथ जोड़े और सिर झुकाकर प्रणाम किया। धौलपुर की बंटी देवी सहित अन्य महिलाओं ने परिसर में 'बम भोले' के जयकारे लगाते हुए दावा किया कि ताजमहल के नीचे भोले बाबा विराजमान हैं और यह भगवान शिव का मंदिर 'तेजो महालय' है।
हालांकि, ऐतिहासिक व पुरातात्विक रूप से तेजो महालय का दावा स्थापित नहीं है, लेकिन हिंदू महासभा समेत कई संगठन लंबे समय से यहां पूजा और जलाभिषेक की मांग करते रहे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।
#AgraNews #TajMahal #TejoMahalaya #LordShiva #UPNews #Agra #BreakingNews #TajMahalControversy
Agra, Agra | Sep 14, 2026