मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बीरित गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में चर्चा है। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति के रूप में की है। जानकारी के अनुसार, मृतक घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शव के सिर पर चोट और रक्तस्राव के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
DEN News Madhubani (खबरें आप तक...)
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #MadhwapurNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #Madhubani #BiharPolice
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Madhwapur News ] [ Rampur Birit News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Breaking News ] [ Madhubani Crime News ] [ Madhwapur Police ] [ Ramपुर Birit शव बरामद ] [ DEN News Bihar ]