
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 जुलाई 2026
आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में बक्सर के दो छात्रावास (डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास 11 नंबर लख एवं डॉ अंबेडकर बालिका कल्याण छात्रावास कोइरपुरवा) हेतु छात्रों के नामांकन के लिए बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं सभी महाविद्यालय +2 विद्यालय/ITI के प्राचार्य उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त द्वारा अनुसूचित जाति के डॉक्टर अंबेडकर छात्रावास 11 नंबर लख हेतु 274 ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में से मेधा क्रम के अनुसार 46 इंटर के छात्रों का चयन किया गया। बाकी सभी आवेदन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास बालिका कोइरपुरवा हेतु प्राप्त 31 आवेदन में से 21 की रिक्ति के अनुसार मेधा क्रम से नामांकन हेतु स्वीकृति दी गई। बाकी आवेदन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
सभी स्वीकृत चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा 1 सप्ताह के अंदर कर लिया जाएगा तथा वे छात्रावास में अपना स्थान ग्रहण करेंगे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 28, 2026