कतर में बड़ा हादसा: गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत
.
#कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित बारज़ान गैस सुविधा में हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में 66 अन्य लोग घायल हुए हैं। कतर में भारतीय दूतावास ने भारतीयों की मौत की पुष्टि की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट उस समय हुआ जब गैस संयंत्र में बंद पड़ी इकाइयों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया चल रही थी। कतर सरकार और ऊर्जा मंत्रालय ने इसे तकनीकी दुर्घटना बताया है तथा किसी भी तरह की साजिश या हमले की आशंका से इनकार किया है। भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि रास लाफान दुनिया के सबसे बड़े LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) केंद्रों में से एक है। विस्फोट के बाद व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।
द टेलीकास्ट न्यूज़ | अंतरराष्ट्रीय डेस्क
Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026