
प्रभारी मंत्री श्री लोधी 15 जुलाई को खण्डवा आएंगे, विकास कार्यों का शुभारम्भ कर अधिकारियों की बैठक लेेंगे
---
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आगामी 15 जुलाई को खण्डवा आएंगे तथा अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री लोधी 14 जुलाई को शाम 5 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 8ः30 बजे नर्मदानगर आएंगे तथा एनएचडीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन प्रातः 9ः30 बजे मूंदी में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्री लोधी मूंदी से प्रस्थान कर 12ः45 बजे सर्किट हाउस में जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे तथा दोपहर 2 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री लोधी दोपहर 3ः40 बजे रामेश्वर कुण्ड पर आयोजित विकास कार्यों के शुभारम्भ कार्यों में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री लोधी शाम 5 बजे एबीवीपी के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का अवलोकन कर शाम 5ः45 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से खण्डवा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa