सरकाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिछले लिंक तक पहुंची जांच; 2.40 लाख नकद बरामद, 31 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मंडी। सरकाघाट पुलिस ने 7 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए नशे की सप्लाई के पिछले लिंक तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दरकोहल क्षेत्र से 2.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नकदी और नशे की सप्लाई का आपस में क्या संबंध है तथा इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है और नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है।
#SarKaghat #MandiPolice #Chitta #DrugFreeHimachal #DrugCrime #HimachalPolice #UTHimachal #UniqueTodayNews