एग्जाम सेंटर में रील बनाई लड़की, अब 2 साल तक नहीं दे पाएगी एग्जाम!
बिहार के पूर्णिया में परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाकर रील बनाना एक छात्रा को भारी पड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बनमनखी के गोरेलाल मेहता कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्रा ने परीक्षा हॉल का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को 2 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
वायरल वीडियो में कॉलेज के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक भी इस कार्रवाई की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाना सख्त मना है और मामले की जानकारी संबंधित विश्वविद्यालय व छात्रा के मूल कॉलेज को भी भेजी गई है।
आपके हिसाब से परीक्षा केंद्र में रील बनाने पर 2 साल की कार्रवाई सही है?
#BiharNews #ExamNews #ViralNews #StudentNews #EducationNews