*राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छात्रा अनाया कौशिक ने जीता रजत पदक*
बूड़िया, 16 सितंबर 2026।
श्री गोबिंद राम आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया की होनहार छात्रा अनाया कौशिक ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं यमुनानगर जिले का नाम रोशन किया।
दिनांक 13 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रा अनाया कौशिक ने अंडर-17 वर्ग में यमुनानगर जिले का प्रतिनिधित्व किया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर रजत पदक हासिल किया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर *विद्यालय के प्रधानाचार्य सोनू शर्मा तथा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भूषण जैन, राजेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, रविकांत सैनी आदि ने छात्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. रविश चौहान ने भी अनाया कौशिक की इस उपलब्धि पर उसका हर्षवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*
प्रधानाचार्य सोनू शर्मा ने बताया की विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। अनाया की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर छात्रा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच अंशुल मित्तल को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
विद्यालय परिवार ने छात्रा अनाया कौशिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाती रहेगी।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 17, 2026