कोटा एसीबी की जांच में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। बूंदी में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए तीन फॉरेस्ट गार्डों के मामले में सामने आया कि आरोपी फॉरेस्टर रामावतार ने शिकायत सत्यापन के दौरान परिवादी से फोन पर लेनदेन की बात करने से साफ मना कर दिया था और कहा था कि सभी बातें आमने-सामने होंगी। जांच में यह भी सामने आया कि 60 हजार रुपए की रिश्वत मांग को 50 हजार कराने की बात हुई, जिसमें आरोपी ने परिवादी से मौके पर 5 हजार रुपए ले लिए और बाकी 45 हजार रुपए बाद में लाने को कहा था। फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं और एसीबी मामले की गहन जांच कर रही है।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026