
रांची में साइबर ठगी के चार मामले, चार लोगों के खातों से 14.87 लाख रुपये की अवैध निकासी
मोबाइल हैकिंग और फर्जी लिंक के जरिए ठगी, बुजुर्ग के खाते से अकेले 7.45 लाख रुपये निकाले
रांची*: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में साइबर अपराधियों ने ठगी के नए-नए तरीके अपनाते हुए चार लोगों के बैंक खातों से कुल 14 लाख 87 हजार 266 रुपये की अवैध निकासी कर ली। कहीं मोबाइल हैक कर बैंक खाते से पैसे निकाले गए तो कहीं मोबाइल पर भेजे गए फर्जी लिंक के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। सभी पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाना और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।
मोबाइल हैक कर सुबोध कुमार के खाते से निकाले 99 हजार रुपये
अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पंचम नगर निवासी सुबोध कुमार का मोबाइल नंबर हैक कर बैंक ऑफ इंडिया की हरमू शाखा स्थित खाते से चार बार में कुल 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। उनका मोबाइल करीब दो घंटे तक बंद रहा। मोबाइल चालू होने के बाद उन्हें खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी मिली। चार ट्रांजेक्शन में क्रमशः 50 हजार, 30 हजार, 15 हजार और चार हजार रुपये निकाले गए।
*बुजुर्ग के खाते से 7.45 लाख रुपये की निकासी*
नामकुम के अमेठिया नगर निवासी 68 वर्षीय जय किशोर शर्मा के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते से छह नवंबर की रात दो ट्रांजेक्शन में कुल 7.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। पहली बार 2.50 लाख और दूसरी बार 4.95 लाख रुपये की निकासी हुई। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद उन्होंने बैंक से संपर्क कर खाता फ्रीज कराने की कार्रवाई की और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
*फर्जी लिंक पर क्लिक करने से युवती के खाते से 2.48 लाख गायब*
सिकिदिरी थाना क्षेत्र के जयडीहा कुसुमटोली निवासी 21 वर्षीय निरासो कुमारी के दो बैंक खातों से 2 लाख 48 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली गई। छह अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था, जिस पर उन्होंने क्लिक कर दिया। अगले दिन उनका मोबाइल बंद हो गया। बाद में जांच कराने पर साइबर ठगी का पता चला। उनके एक खाते से 77 हजार और दूसरे खाते से 1 लाख 71 हजार 500 रुपये निकाले गए। विजय तिर्की के खाते से 4.14 लाख रुपये पार*
कोकर के डेला टोली, जेवियर नगर निवासी विजय तिर्की के केनरा बैंक खाते से नौ नवंबर को दो ट्रांजेक्शन में 4 लाख 14 हजार 766 रुपये निकाल लिए गए। पहली बार