Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक प्रदेश में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा ---- मध्यप्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सभी जिलों में आयोजित किए जाऐंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने आज की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीसी में जानकारी देते हुए कहा कि 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में प्रदेश के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी पंजीयन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा योग जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान की शुरुआत 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान से होगी। इसके अंतर्गत पीपल, नीम, बरगद एवं आम जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों का व्यापक रोपण किया जाएगा। अभियान में विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पर्यावरण विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा, जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, वन तथा उद्यानिकी विभाग सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट हटाने पर विशेष जोर देते हुए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, छात्रावासों सहित सार्वजनिक परिसरों में विशेष सफाई अभियान संचालित किए जाएंगे। साथ ही जल स्रोतों की सफाई एवं गहरीकरण जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि 12 से 18 जून 2026 के बीच प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराया जाएगा। विशेष रूप से आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर फोकस रहेगा। शिविरों में सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध और शत-प्रतिशत निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सफलता की कहानियां, चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा हितग्राहियों के अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 एवं 20 जून को प्रत्येक जिले में दो स्थानों पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों एवं अनुभवी किसानों द्वारा प्रदर्शन, प्रशिक्षण और व्याख्यान दिए जाएंगे। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग इस कार्यक्रम का नोडल विभाग रहेगा। मुख्य सचिव ने वीसी में बताया कि अभियान का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ होगा। प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में स्थानीय योग समूहों के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योगाभ्यास आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कराया जाएगा। जहां संभव होगा, वहां एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्यक्रमों के सफल संचालन के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोजनों में वाहनों के उपयोग को न्यूनतम रखने तथा कार्यक्रम स्थलों एवं मुख्य अतिथियों के निर्धारण के लिए संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री से अनुमोदन प्राप्त करने को कहा गया है। छतरपुर जिले के एनआईसी कक्ष से वीसी के माध्यम से कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े रहे। Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Chattarpur #chhatarpur

MORE NEWS

45 लाख का प्रोजेक्ट 16 लाख रुपए में ख़त्म करने का प्लान 
में इंजीनियर..

छतरपुर।देरी रोड़ चोड़ीकरण में स्थानीय निवासियों ने बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया 

सीसी रोड़ में जीएसवी कि मोटाई एक फिट होना चाहिए लेकिन 4 इंच मिली...

40 वोल्टर पर मुरम डालनी चाहिए थी लेकिन मुरम कि जगह शहर का कचरा डाला जा रहा..

वोल्टर पर रोलर चलना चाहिए नहीं चला...

वार्ड निवासी आशीष पटेल ने आरोप लगाया कि इंजीनियर 45 लाख का प्रोजेक्ट 16 लाख रुपए में ख़त्म करना चाहता है...

वार्ड वासियों का आरोप चौड़ीकरण के नाम पर ठगा जा रहा है।

बिना अतिक्रमण हटाए सड़कें चौड़ी कैसे हो सकतीं हैं बीच सड़क खंभे  आ रहें आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे खंभे..

मौके पर केवल मजदूर काम करते दिखाई दिए नपा इंजीनियर ग़ायब मिला...
नपा अध्यक्ष वहां से नजर बचातीं हुईं निकल गई वहां का निरीक्षण भी नहीं कि काम सही चल रहा है या नहीं...
इंजीनियर अंकित तिवारी ने सभी आरोपों निराधार बताया है।

45 लाख का प्रोजेक्ट 16 लाख रुपए में ख़त्म करने का प्लान में इंजीनियर.. छतरपुर।देरी रोड़ चोड़ीकरण में स्थानीय निवासियों ने बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया सीसी रोड़ में जीएसवी कि मोटाई एक फिट होना चाहिए लेकिन 4 इंच मिली... 40 वोल्टर पर मुरम डालनी चाहिए थी लेकिन मुरम कि जगह शहर का कचरा डाला जा रहा.. वोल्टर पर रोलर चलना चाहिए नहीं चला... वार्ड निवासी आशीष पटेल ने आरोप लगाया कि इंजीनियर 45 लाख का प्रोजेक्ट 16 लाख रुपए में ख़त्म करना चाहता है... वार्ड वासियों का आरोप चौड़ीकरण के नाम पर ठगा जा रहा है। बिना अतिक्रमण हटाए सड़कें चौड़ी कैसे हो सकतीं हैं बीच सड़क खंभे आ रहें आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे खंभे.. मौके पर केवल मजदूर काम करते दिखाई दिए नपा इंजीनियर ग़ायब मिला... नपा अध्यक्ष वहां से नजर बचातीं हुईं निकल गई वहां का निरीक्षण भी नहीं कि काम सही चल रहा है या नहीं... इंजीनियर अंकित तिवारी ने सभी आरोपों निराधार बताया है।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 6, 2026

लवकुशनगर में युवा कॉंग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

लवकुशनगर में युवा कॉंग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 6, 2026

लवकुशनगर में युवा कॉंग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

लवकुशनगर में युवा कॉंग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 6, 2026