
जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम नेवरी निवासी 42 वर्षीय कृषक कृष्णा प्रसाद मार्काे के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती-किसानी के खर्चों को समय पर पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बनी है। लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर कृषि कार्य करने वाले कृष्णा प्रसाद वर्ष 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग वे खेती के जरूरी कार्यों, विशेषकर बीज, खाद, कीटनाशक और दवाइयों की खरीद तथा बुआई एवं दवाई छिड़काव जैसे कार्यों में करते हैं। कृषक कृष्णा प्रसाद बताते हैं कि खेती में मौसम के साथ-साथ समय का भी विशेष महत्व होता है। खेत की जुताई, बुआई, खाद-बीज की व्यवस्था, कीटनाशक एवं दवाइयों की खरीद जैसे कई खर्च एक साथ सामने आते हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है। वे बताते हैं कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे आवश्यकता के अनुसार कृषि सामग्री खरीदने में करते हैं। इससे खेती के दौरान अचानक आने वाले खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और आर्थिक दबाव कुछ कम होता है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #SevaKiKahani #SevaSetu