
जामताड़ा से बड़ी खबर है।
केंद्र सरकार की कथित वायदाखिलाफी और लंबित मांगों को लेकर बैंककर्मियों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के बैंककर्मी शुक्रवार को एकदिवसीय हड़ताल पर रहे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं।
जामताड़ा के गांधी चौक स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सौरभ कुमार राय ने किया।
बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पीएलआई योजना को वापस लेना या उसके क्रियान्वयन को स्थगित करना और लंबित मांगों का जल्द समाधान करना शामिल है।
बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28, 29 और 30 सितंबर को फिर हड़ताल होगी। वहीं, इसके बाद 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
प्रदर्शन के बाद बैंककर्मियों ने बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को अपनी मांगों और आंदोलन की जानकारी दी।
#Jamtara #BankStrike #BankEmployees #BankStrike2026 #BankNews #BankUnion #FiveDayBanking #PLI #JamtaraNews #JharkhandNews #ChhotanagpurLive #BankKarmi #BreakingNews