गोरखपुर के पिपराइच इलाके में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू भैया के कोल्ड स्टोरेज पर 5 अगस्त को हुई GST कार्रवाई के बाद खबर है कि करीब 30 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया है। मामले में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष की फर्म को भी नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है। खबर के मुताबिक, विभाग अब यह जांच रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में रखा माल किन-किन व्यापारियों का था और उसमें कितना टैक्स सही तरीके से जमा हुआ। करीब 70 फर्मों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था, लेकिन अब तक सिर्फ 2 से 3 फर्मों के जवाब मिलने की बात सामने आई है। एक फर्म ने करीब 11 लाख रुपये टैक्स और पेनाल्टी के तौर पर जमा भी किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिन व्यापारियों के पास माल से जुड़े सही कागज नहीं होंगे, उन पर ज्यादा टैक्स और जुर्माना लग सकता है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews