#थाना तिवारीपुर क्षेत्र के #सुरजकुण्ड मोहनलालपुर, गायत्री #मंदिर के पास रहने वाला एक 34 #वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों #में लापता हो गया है। युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस और आम लोगों से युवक की तलाश में मदद की अपील की है। लापता युवक की पहचान उदयभान पुत्र स्वर्गीय चन्द्रभान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उदयभान 16 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक के भाई विजयभान ने बताया कि उदयभान का मानसिक स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं है, इसलिए परिवार को उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है।लापता युवक का विवरण:नाम: उदयभान उम्र: 34 वर्ष लंबाई: 5 फीट 6 इंच रंग: गेहूंआ पहनावा: हरे रंग की शर्ट और ब्लैक लोअर परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उदयभान के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें: 8896169564, 9454403525, 9793427271