#गोरखपुर से बड़ी खबर.......?
#गोरखपुर: पिपराइच क्षेत्र #स्थित पूर्व मंत्री एवं भाजपा #नेता जितेंद्र जायसवाल उर्फ #पप्पू भैया के कोल्ड स्टोरेज में जीएसटी विभाग की कार्रवाई के बाद अब व्यापारियों पर पेनल्टी तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। छापेमारी के दौरान विभाग ने करीब 30 करोड़ रुपये का माल सीज किया था। अब अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कोल्ड स्टोरेज में रखा माल किन-किन व्यापारियों का था और उसमें कितनी टैक्स अनियमितता हुई है। दरअसल,5 अगस्त को जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा यानी एसआईबी की टीम ने कोल्ड स्टोरेज में छापेमारी की थी। जांच के दौरान यहां बड़े पैमाने पर मूंगफली, मिर्च और अन्य मसाले मिले थे। माल और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच में टैक्स को लेकर गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने करीब 70 प्रमुख व्यापारियों को नोटिस जारी किया। सूत्रों के अनुसार अब विभाग व्यापारियों की सूची के आधार पर टैक्स चोरी की गणना कर रहा है। साथ ही प्रत्येक व्यापारी पर कितनी पेनल्टी लगाई जानी है, इसका भी आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में डी आर ट्रेडिंग एक फर्म की ओर से टैक्स और पेनल्टी के रूप में 11 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। विभागीय कार्रवाई यहीं खत्म होती नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद कई अन्य व्यापारियों को भी टैक्स और पेनल्टी जमा करनी पड़ सकती है। विभाग को इस पूरी कार्रवाई से करोड़ों रुपये की राजस्व वसूली होने का अनुमान है।फिलहाल अधिकारियों की नजर उन व्यापारियों पर है,जिनका माल कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। दस्तावेजों और माल के मिलान के बाद ही प्रत्येक व्यापारी पर देय टैक्स और पेनल्टी की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी........?