#अलीगढ में दीपावली पर सफाई कर्मचारियों को एक्सपायरी मिठाई बांटने का आरोप, अर्बन कंपनी के खिलाफ भड़का गुस्सा, नगर आयुक्त आवास पर धरना,अलीगढ़। दीपावली पर सफाई कर्मचारियों को एक्सपायरी मिठाई बांटने के आरोप को लेकर अर्बन कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप है कि कर्मचारियों को बांटने के लिए मिठाई के डिब्बे कूड़ा गाड़ियों में भरकर लाए गए थे। मिठाई की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट को लेकर कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। हैबिटेट सेंटर के बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त के आवास पर पहुंचकर धरना दिया। कर्मचारियों ने मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#Aligarh #AligarhNews #AligarhDailyNews #UrbanCompany #Diwali #BreakingNews
Koil, Aligarh | Nov 7, 2026