पांकी में मोती महल फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन
पांकी (पलामू)। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित गजबोर में बुधवार को मोती महल फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि मुख्य पथ पर आधुनिक फैमिली रेस्टोरेंट खुलने से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी बेहतर भोजन और पारिवारिक माहौल की सुविधा मिलेगी। संचालक प्रिंस गुप्ता व राजेंद्र गुप्ता ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
संचालक प्रिंस कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण के साथ वेज और नॉनवेज व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन समारोह में उपप्रमुख अमित चौहान, रंजन यादव, मुकेश सिंह चंदेल, शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रेम प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, सत्यप्रकाश पांडेय, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Panki, Palamu | Oct 8, 2026