गिरिडीह में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और मेडिकल दुकानों की अनियमितताओं पर औषधि विभाग ने शिकंजा कस दिया है। लगातार दूसरे दिन औषधि निरीक्षक अरूप रतन साहा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शहर की कई दवा दुकानों में ताबड़तोड़ जांच की गई। इस दौरान फार्मासिस्ट की मौजूदगी, दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड और शेड्यूल एच-1 रजिस्टर खंगाले गए। एमआर मेडिकल हॉल में फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले, वहीं विक्रय अभिलेख और एच-1 रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। किशन मेडिकल एजेंसी में भी विक्रय रिकॉर्ड नहीं मिला। इससे पहले छापरिया मेडिकल, गोविंद मेडिकल और संदीप मेडिकल में कफ सिरप के बिक्री रिकॉर्ड को लेकर खामियां सामने आई थीं। औषधि निरीक्षक ने साफ चेतावनी दी कि नियम तोड़ने और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में शामिल दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#Medical #Inspection #GiridihNews #Giridih