- राजस्थान विधानसभा के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हमारे मार्गदर्शक, सात बार के विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री आदरणीय श्री देवीसिंह जी भाटी का वरिष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित होना समस्त कोलायत विधानसभा क्षेत्र, बीकानेर एवं पश्चिमी राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।
भारत के माननीय उपराष्ट्रपति के करकमलों से प्राप्त यह सम्मान आदरणीय भाटी साहब के दशकों के जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण, संसदीय गरिमा तथा जनहित के प्रति उनके अथक संघर्ष का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।
आदरणीय भाटी साहब ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में सदैव किसान, गरीब, सीमावर्ती क्षेत्र और आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उनका अनुभव, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आदरणीय भाटी साहब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीउर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करता हूँ।
आपका यह सम्मान हम सभी के लिए गर्व, प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक है।