
*थाना उभांव पुलिस द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.09.2026 को आवेदिका लीलावती देवी पत्नी प्रभंस निवासिनी सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर एक किता प्रा0पत्र बाबत खुद की लड़की X को अभियुक्त शैलेश पासवान पुत्र राम निवास पासवान निवासी-रकुनपुरा थाना-मधुबन जनपद-मऊ उम्र-19 वर्ष द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल की दाखिला प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 217/26 धारा 87,137(2),352,351(3) बीएनएस बनाम शैलेश कुमार पासवान पुत्र श्रीराम निवास पासवान निवासी रुकुनपुरा थाना मधुबन जिला मऊ आदि के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान पीड़िता X की बरादमगी, पीड़िता के बयान अंतर्गत धारा 180 बीएनएसएस व साक्ष्य संकलन से धारा धारा 352,351(3) बीएनएस घटोत्तरी व 64(2) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
इसी क्रम मे आज दिनांक 02.10.2026 को थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा रिंग रोड उभांव के पास मुखबिरी सूचना के आधार पर समय करीब 08.00 बजे *अभियुक्त शैलेश कुमार पासवान पुत्र श्रीराम निवास पासवान निवासी रुकुनपुरा थाना मधुबन जिला मऊ* को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 217/26 धारा 87,137(2),64(2)M BNS व 5L/6 पास्को एक्ट थाना उभांव जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता-*
शैलेश कुमार पासवान पुत्र श्रीराम निवास पासवान निवासी रुकुनपुरा थाना मधुबन जिला मऊ
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र थाना उभांव जनपद बलिया
2. का0 अजीत यादव थाना उभांव जनपद बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Oct 3, 2026