
🚨 महेंद्रगढ़ में महिला हत्याकांड पर बवाल: 8 घंटे सड़क पर रखा शव, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोड जाम 🚨
महेंद्रगढ़ जिले के गांव चेलावास की रहने वाली 52 वर्षीय ओमपति की हत्या के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महेंद्रगढ़-कनीना रोड पर शव रखकर कई घंटों तक जाम लगाया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते ओमपति पर कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से हमला किया गया था। घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे थे और पुलिस कार्रवाई में देरी हो रही थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने पर शाम को फिर से जाम लगा दिया गया।
बाद में DSP भारत भूषण ने मौके पर पहुंचकर बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के चलते यह खूनी संघर्ष हुआ। गंभीर रूप से घायल ओमपति को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
#Kgbdigitalmedia #Mahendragarh #Kanina #Chelawas #HaryanaNews #BreakingNews #CrimeNews #MahendragarhNews #RoadJam #PoliceAction #MurderCase #HaryanaPolice #LatestNews #GroundDispute #HelloNarnaul #NarnaulNews #JusticeForVictim #TrendingNews #HaryanaCrime #MahendragarhKaninaRoad #NewsUpdate