स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्योपुर में जल संरक्षण पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन गया किया। प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं द्वारा भागीदारी की गई। जल संरक्षण आज की आवश्यकता विषय पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तुलसी एवं वंदना ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं रीना जाटव और सहायता बैरवा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संचालन में डा सीमा चौकसे, श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल, डा परवीन वर्मा का विशेष योगदान रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur