
🛡️ नवरात्रों में महिला सुरक्षा का संकल्प 🛡️
💠 राजस्थान पुलिस का “शक्ति सुरक्षा अभियान” 💠
नवरात्रों के दौरान आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष “शक्ति सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है।
🔹 प्रमुख गरबा/डांडिया स्थलों पर समुचित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था
🔹 संवेदनशील स्थलों पर कालिका पेट्रोलिंग टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती
🔹 सादा वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी एवं डिकॉय ऑपरेशन
🔹 महिला हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन एवं RajCop Citizen App की जानकारी
🔹 आयोजकों, सिक्योरिटी गार्ड्स एवं वॉलेंटियर्स के साथ समन्वय
🔹 CCTV एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग
🔹 प्रवेश द्वार, निकास, पार्किंग एवं आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी
🔹 ऑटो/टैक्सी चालकों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना
🔹 हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार
🔹 युवा CLG सदस्यों एवं सुरक्षा सखियों की सक्रिय सहभागिता
🚨 छेड़छाड़, दुर्व्यवहार एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर।
✨ नवरात्रि का उत्सव हो सुरक्षित, निर्भय और उल्लासपूर्ण।
👮♀️ महिला सुरक्षा—राजस्थान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता।
अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास।
महिला सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-
आपातकालीन पुलिस सहायता 112
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090
महिला हेल्पलाइन 181
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930
#ShaktiSurakshaAbhiyan #RajasthanPolice #WomenSafety #महिलासुरक्षा #शक्तिसुरक्षाअभियान Navratri Garba Dandiya SafeNavratri KalikaPatrol RajCopCitizen JaipurRuralPolice