Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

रक्त की हर बूंद किसी के लिए जीवन बन जाती है ▪️भारत विकास परिषद द्वारा 10 जुलाई को खरसिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील खरसिया। समाज सेवा और मानवता के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा, खरसिया द्वारा 10 जुलाई 2026, गुरुवार को खरसिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस संबंध में परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। दुर्घटना, ऑपरेशन, थैलेसीमिया और कैंसर जैसी बीमारियों में रक्त की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। 18 से 60 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से दाता के शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि नए रक्त कोशिकाएं बनती हैं। परिषद ने अपील की है कि युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुण्य कार्य के सहभागी बनें। ▪️डॉक्टरों की टीम और स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी। रक्तदान से पहले सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। ▪️कार्यक्रम विवरण दिनांक: 10 जुलाई 2026, गुरुवार स्थान: सिविल अस्पताल खरसिया आयोजक: भारत विकास परिषद, शिवाजी शाखा खरसिया समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

Kharsia, Raigarh | Jul 8, 2026