
रामनाम के रहस्य को जानो और उससे अपना नाता जोड़ो : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया
समर्थगुरु धारा हिमाचल प्रदेश के स्टेट कोऑर्डिनेटर आचार्य कुंजबिहारी एवं समर्थगुरु धारा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के सान्निध्य में महामंडलेश्वर महंत पुनीत गिरी महाराज जी के विशेष सहयोग से मिशन सतनाम के अंतर्गत 22 नवम्बर से 24 नवम्बर 2026 तक सिद्धार्थ ध्यान योग कार्यक्रम पालमपुर के महावतार बाबा आश्रम में बहुत अद्भुत हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी ध्यान का अनुभव कर रहे है।आनंदमय जीवन जीना सीख रहे हैं और अपनी आत्मा को जानने-समझने का प्रयास कर रहे हैं। परमात्मा के सतनाम
राम नाम ओंकार को अनुभव करके परमात्मा से जुड़ रहे है। सभी संतों ने राम नाम की बहुत महिमा गाई है।
संत कबीरदास महाराज जी ने कहा है "लूट सके तो लूट ले,
राम नाम की लूट। पाछे फिर पछताओगे, प्राण जाहिं जब छूट॥
परम आदरणीय श्री गुरुनानक देव महाराज जी कहते है कि नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरें पार।
संत मीरा बाई कहती है "पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,
वस्तु अमोलक दियो मेरे सतगुरू, किरपा कर अपनायो।
समर्थगुरु धारा के केन्द्रीय संयोजक आचार्य दर्शन ,
जम्मू कश्मीर के स्टेट कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. शिवम् ,
हरियाणा के स्टेट कोऑर्डिनेटर आचार्य अनहद, आचार्य कुलदीप , समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी की सचिव मां मीराबाई और विभिन्न स्थानों से आए सभी साधकों ने ध्यान, सत्संग तथा आध्यात्मिक जीवन का आनंद लिया ।
महामंडलेश्वर महंत पुनीत गिरी महाराज जी ने अपने साधकों सहित आदरणीय समर्थगुरु जी को हार्दिक स्वागत सत्कार और अहोभाव प्रकट किया।
आज ट्विटर के माध्यम से समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने बताया कि तुम भी किसी कामिल मुर्शिद से जुड़ो,
उससे रामनाम के रहस्य को जानो,
उस सहस्रदल कमल के रहस्य को जानो और
उससे अपना नाता जोड़ो।
कुछ सपना कुछ सत्य है, जीवन का वृत्तांत ।
सत्संगति ही सत्य है, बाकी केवल भ्रांति ॥