पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई 'अभेद्य ऐप' और 'डबल ओटीपी' प्रणाली साइबर अपराध और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने में बेहद कारगर साबित हो रही है। इस प्रणाली के तहत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किए जाने वाले लेन-देन का दूसरा ओटीपी नामित परिजन के पास जाता है, जिससे समय रहते परिवार को अलर्ट मिल जाता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी कॉल या डिजिटल अरेस्ट से न घबराएं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।