विधायक गणेश चंद चौहान के सुपुत्र बाबू देवास चंद्र चौहान का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
संतकबीरनगर। माननीय विधायक श्री गणेश चंद चौहान के सुपुत्र बाबू देवास चंद्र चौहान के जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर शुभचिंतकों ने बाबू देवास चंद्र चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव उनके ऊपर बनी रहे और वे स्वस्थ, प्रसन्न एवं निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें शुभकामना संदेश में कहा गया कि शिक्षा-दीक्षा और पढ़ाई के क्षेत्र में बाबू देवास चंद्र चौहान सदैव नई ऊंचाइयां हासिल करें, जीवन में सफलता प्राप्त करें और अपने परिवार का नाम रोशन करें। उनकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो तथा जीवन खुशियों से भरा रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।बाबू देवास चंद्र चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।