सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंडों में 18 सितम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
सरायकेला-खरसावां, 11 सितंबर, 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर) साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदनों पर की गई कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को अवगत कराने का निर्देश दिया।...