
सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत वृद्धाश्रम में फल वितरण
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, नवांकुर संस्थाओं एवं मेंटर्स द्वारा “सेवा मेरा योगदान अभियान” के अंतर्गत आज वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई।
इस दौरान नवांकुर संस्था उन्नति जन कल्याण सेवा समिति, अक्षर पीठ शिक्षा समिति एवं गुरुदेव समाज कल्याण समिति अशोकनगर के पदाधिकारियों, मेंटर्स एवं सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं ने वृद्धजनों को फल वितरित किए तथा उनके साथ आत्मीय संवाद किया। वृद्धजनों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने “सेवा मेरा योगदान अभियान” के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं बीएसडब्ल्यू छात्र श्री बलवीर सिंह यादव ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व को बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में सेवा, संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसमें उपस्थित नवांकुर संस्था से कुमार संभव, सुनील कुमार सेन,शिवम सेन मेंटर्स बलवीर यादव, गिर्राज शर्मा, मंजू बापट,नरेंद्र बंजारा,गणेशराम अहिरवार सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar