सेवा सेतु अभियान लोगों की समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम –मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव
सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन तहसील बहादुरपुर में
--
सेवा सेतु अभियान लोगों की समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अंतर्गत आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इस आशय के विचार मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को विकासखंड मुंगावली के तहसील प्रागंण बहादुरपुर में आयोजित सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
इस अवसर पर विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दूरदर्शिता सोच के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण मौके पर ही अधिकारियों के द्वारा कराया जा रहा है। ऐसे आवेदन जिनका निराकरण शिविर में नहीं हो सका उन आवेदनों का समय सीमा निर्धारित कर आगामी शिविर के पूर्व निराकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश 2047 विकसित भारत की ओर नई ऊर्जा एवं नई गति के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का भी चक्रीय क्रम में आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जा रहा है। इन शिविरों में विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। साथ ही विभागो के द्वारा लगाए गए स्टालों में योजनाओं की जानकारी दी जा रही है । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अन्य प्लेटफार्म बनाए गए हैं। जिनमें सीएम हेल्पलाइन तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम, विभागीय डिजिटल पोर्टल के माध्यम से लोगों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कम समय में सरलता से सेवाएं प्रदान करना शिविर की उपयोगिता है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अभी तक मुंगावली उपखंड 100 प्रतिशत आवेदनों के निराकरण के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्रदेश में अशोकनगर जिले को दसवें जिले के रूप में स्थान मिला है। उन्होंने जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार अन्य शिविर में भी पूर्ण तत्परता एवं तन्मयता के साथ कार्य किए जाएं।
शिविर में 200 आवेदन प्राप्त
शिविर में विभिन्न समस्यामूलक 200 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया। शेष आवेदनों पर समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को प्रेषित किए गए।
हितलाभ का वितरण
शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत का वितरण किया गया।शिविर में राजस्व विभाग के अंतर्गत बाबू खान के फार्मर रजिस्ट्री,मनोज प्रजापित तथा मुन्ना लाल को बी.पी.एल कार्ड का वितरण किया गया।
शिविर प्रधानमंत्री आवास योजना के 08 हितग्राही को, संबल योजना के 10 हितग्राहियों को संबल कार्ड का वितरण, 08 प्रकरणों में अनुग्रह सहायता राशि, 64 बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, प्रतिभाशाली बच्चों को दो स्कूटी तथा चार लैपटॉप का वितरण किया गया। साथ ही राजस्व विभाग के 13 प्रकरणों का निराकरण, राशन पात्रता पर्ची के 04, पेंशन के 06 हितग्राहियों, लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र 06 बालिकाओं को पशुपालन विभाग द्वारा 04 हितग्राहियेां को दुधारू पशु योजना के तहत 2.50 -2.50 लाख रूपये की राशि के प्रमाण पत्र,कृषि विभाग द्वारा 04 स्प्रे यंत्र,07 स्वसहायता समूहों को 36 लाख रूप्ये की राशि बैंकों द्वारा स्वरोजगार हेतु स्वीकृत की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा रामू यादव को किराना व्यवसाय हेतु 02 लाख रूपये स्वीकृत पत्र, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत सोनू अहिरवार को 1 लाख रूपये की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को प्रसूति सहायता तथा 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
उद्यम संवाद के माध्यम हितग्राहियों ने बताई सफलता की कहानी
कार्यक्रम में उद्यम संवाद के अंतर्गत अमरीश पुरोहित,शहीद खान,मुकेश प्रजापति ने उद्यम संवाद कर अपने व्यवसाय के संबंध में बताई।
शिविर में सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश जैन,एसडीएम श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्तव, सीईओ जनपद पंचायत श्री आलोक ईटोरिया,जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar