
🚨 अररिया में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
अररिया। नगर थाना अररिया क्षेत्र के महादेव चौक के पास स्थित फिलिप काट हब में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को चोरी की शिकायत मिलने के बाद नगर थाना अररिया में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार (23 वर्ष), जुल्फकार आलम (26 वर्ष) और पंकज कुमार चौधरी (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर LENOVO कंपनी के 2 लैपटॉप, 2 मोबाइल, 1 आईफोन, 1 वायरलेस माउस और 2 लैपटॉप बैग बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
नोट: यह खबर अररिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय की प्रक्रिया के बाद होगी।
#Araria #ArariaNews #ArariaPolice #CrimeNews #ArariaCrime #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #Arrested #TheftCase #PiExpressNews #LatestNews
Araria, Araria | Sep 29, 2026