श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी के तीसरे चरण में 7 करोड़ 63 लाख 30 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त
तीनों चरणों की कुल गणना में 24 करोड़ 24 लाख 13 हजार रुपये की दानराशि
श्री सांवलिया सेठ मंदिर की भंडार दानपेटी के तीसरे चरण की गणना गुरुवार को की गई। इस चरण में 07 करोड़ 63 लाख 30 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त हुई।
अब तक तीनों चरणों की कुल गणना में 24 करोड़ 24 लाख 13 हजार रुपये की दानराशि सामने आई है। शेष दानराशि की गणना चौथे चरण में 17 जुलाई 2026 को की जाएगी।
भक्तों द्वारा लगातार बढ़ते दान से श्री सांवलिया सेठ के मंदिर की भंडार दानपेटी में प्राप्त राशि ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
यह दानराशि मंदिर की व्यवस्था, विकास कार्यों और सेवा कार्यों में उपयोग की जाएगी। #sawariyasethtemple #sawariyaseth #chittorgarh #mewar