Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Ambala Media:" स्वतंत्रता दिवस पर खालसा कॉलेज में देशभक्ति का रंग, निकाली भव्य तिरंगा रैली अंबाला: पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, अंबाला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एन.एस.एस. एवं पॉलिटिकल साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सुखदेव सिंह कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएं, देशभक्ति गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा रैली भी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं कॉलेज स्टाफ ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें #AmbalaMedia #Ambala #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #HarGharTiranga TirangaRally DeshBhakti AzadiKaAmritMahotsav KhalsaCollege PanjokhraSahib NSS PoliticalScience HaryanaNews AmbalaNews खालसाकॉलेज स्वतंत्रतादिवस हरघरतिरंगा तिरंगारैली देशभक्ति

Ambala, Ambala | Aug 14, 2026

MORE NEWS