
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोन कैंसर से जूझ रहे एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर थाने में कुकर्म करने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि कीमोथेरेपी के कारण उसके सिर और शरीर के बाल झड़ चुके हैं। 17 जून की रात ड्यूटी से घर लौटते समय उसे इंद्री नाके पर रोककर लाडवा थाने ले जाया गया।
आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसकी टांगों के बाल न होने पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, "तेरी टांगें लड़कियों जैसी हैं"। इसके बाद दो ASI और एक होमगार्ड ने उसके साथ गलत हरकत की। अगले दिन ब्लीडिंग होने और तबीयत बिगड़ने पर मामला परिवार के सामने आया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है।
युवक ने बताया कि अगले दिन नहाते समय उसे ब्लीडिंग होने लगी। शर्म और डर के कारण उसने शुरुआत में किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। हालांकि, जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसने परिवार को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाडवा लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है।लाडवा DSP निर्मल सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल से घटना की सूचना मिली थी। पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोप की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
#haryana #HVN24 #HaryanaNews #yamunanagarnews #kurukshetra