जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर की ब्रीफिंग
किशनगंज के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा 'बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन-2026' के मतदान के मद्देनजर समाहरणालय, किशनगंज में पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सजगता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया।
#Kishanganj #BiharNews #kosigraduateelection2026