बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेर की होनहार बेटी आँचल शर्मा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित एम.एस.सी. न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR-1) प्राप्त कर क्षेत्र, जिला तथा पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
इस शानदार उपलब्धि पर आँचल शर्मा एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती रहें।
बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।