
अजमेर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
हाथीभाटा पावर हाउस के सामने से चुराई थी बाइक, कोतवाली थाना पुलिस ने की कार्रवाई
अजमेर। कोतवाली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को परिवादी इब्राहिम खान निवासी सम्राट कॉलोनी, अजमेर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि 13 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी थी। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे उठकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। चोरी गई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 01 GS 1066 है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त उत्तर शहर अजमेर के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस ने हाथीभाटा पावर हाउस के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में सलमान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Ajmer Police Rajasthan Rajasthan Police
Ajmer, Ajmer | Oct 20, 2026